{"_id":"5a2c2c474f1c1b686a8b88be","slug":"31512844359-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार गया शादी में चोरों ने तोड़ दिए ताले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परिवार गया शादी में चोरों ने तोड़ दिए ताले
Updated Sun, 10 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरसावा (सहारनपुर)। चोरों ने विवाह समारोह में गए एक परिवार के बंद मकान को निशाना बनाते हए नगदी सोने तथा चांदी के आभूषणों सहित हजारों का माल साफ कर दिया। पीड़ित परिवार ने थाने में तहरीर देकर चोरी के खुलासे की मांग की।
नगर के मेन बाजार में पेंट तथा डिस्पोजल क्राकरी का व्यापार करने वाले संजय सिंघल ने बताया कि वे शुक्रवार शाम एक विवाह में शामिल होने के लिए परिवार सहित यमुना नगर गए थे। शनिवार सुबह जब वे इंद्रा कालोनी में स्थित घर लौटे तो मुख्यद्वार पर ताला नहीं था। जब उन्होंने घर में प्रवेश किया तो देखा की चोरों ने पूरे घर को खंगाल रखा है। चोरो ने बेडरूम की अलमारी का ताला तोड़कर लॉकर में रखा सोने का मंगलसूत्र, सोने की चेन, चांदी के 25 सिक्के, चांदी की तीन पाजेब तथा 22 हजार की नकदी भी चोरी कर ली है। घर में बेटी की शादी के लिए रखे गए कंबल तथा अन्य कीमती कपड़े भी चोर ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर में छानबीन कर चोरी के सुराग हासिल करने का प्रयास किया तथा परिजनों के अलावा आसपास के लोगों से भी जानकारी ली। पीड़ित ने थाने में अज्ञात चोरो के खिलाफ तहरीर दी।