फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   किसान की हत्या और लूट के मामले में पुलिस खाली हाथ

किसान की हत्या और लूट के मामले में पुलिस खाली हाथ

Sat, 09 Dec 2017 12:18 AM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
किसान की हत्या और लूट के मामले में पुलिस खाली हाथ
नकुड़ (सहारनपुर)। करीब दो सप्ताह पूर्व गांव भूरीबांस में किसान के घर में लूट और हत्या के मामले में पुलिस के हाथ अभी तक खाली है। हालांकि पुलिस मामले के शीघ्र खुलासे का दावा कर रही है।
विज्ञापन

विगत 24 नवंबर को नकुड़ कोतवाली के गांव भूरीबांस में बदमाश किसान गोवर्धन सैनी के घर में घुसकर परिजनों को हथियारों के बल पर बंधक बनाकर लाखों की नगदी और आभूषण आदि लूट ले गए थे। विरोध करने पर बदमाशों ने किसान की पीट पीटकर हत्या कर दी थी। किसान के पुत्र सुबोध सैनी को भी अधमरा कर दिया था, जिसका हायर सेंटर उपचार चल रहा है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने घटना के शीघ्र खुलासे का आश्वासन दिया था। परंतु घटना के दो सप्ताह बीत जाने के बावजूद पुलिस अभी तक मामले का खुलासा करने में नाकाम रही है। इससे परिजनों के साथ साथ ग्रामीणों में पुलिस कार्यप्रणाली के प्रति गहरा आक्रोश व्याप्त है। जबकि अभी तक पुलिस घटना में शामिल बदमाशों को पकड़ना तो दूर उन्हें चिह्नित करने में असफल रही है। उधर, ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस घटना को गंभीरता से नहीं ले रही है। उधर, सीओ यतेंद्र सिंह नागर ने बताया कि पुलिस को घटना से संबंधित महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं और घटना का शीघ्र खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed