फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   महिला कलाकारों को टेंपो से खींचने की कोशिश

महिला कलाकारों को टेंपो से खींचने की कोशिश

Sat, 23 Sep 2017 12:12 AM IST
Updated Sat, 23 Sep 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
महिला कलाकारों को टेंपो से खींचने की कोशिश
गंगोह (सहारनपुर)। श्रीराम बारात में प्रस्तुति देकर लौटते समय महिला कलाकारों को कुछ मनचलों ने वाहन से खींचने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट तक की। मौके पर भीड़ इकट्ठा होती देख मनचले फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मनचलों की तलाश की, परंतु उनका सुराग नही लग सका। पुलिस महिला कलाकारों को सुरक्षित धलापड़ा चौकी पार करा कर आई। इस मामले में तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को श्रीराम बारात में प्रस्तुति देकर सहारनपुर से आई महिला कलाकार और सहयोगी गुलाम औलिया चौक से अपने टेंपो द्वारा लौट रहे थे। इसी दौरान दो युवकों ने टेंपो में बैठी महिला कलाकारों से अभद्रता शुरू कर दी। उनके पुरुष सहयोगियों ने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई। इस दौरान चीख पुकार सुनकर लोग दौडे़ तो आरोपी फरार हो गए, लेकिन स्टैंड पर पहुंचते ही फिर से उन्होंने अपनी बाइक कलाकारों के वाहन के पीछे दौड़ा ली। कलाकारों ने कोतवाली गेट पर वाहन रोकर पुलिस को मामले से अवगत कराया। इसके बाद पुलिस ने मनचलों की तलाश की परंतु वह हाथ नही आए। पुलिस ने कलाकारों को घलापड़ा चौकी तक पहुंचाया। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि मनचलों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed