फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   12 दिन बाद भी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी पुलिस

12 दिन बाद भी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी पुलिस

Fri, 15 Sep 2017 01:16 AM IST
Updated Fri, 15 Sep 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
12 दिन बाद भी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी पुलिस
देवबंद (सहारनपुर)। लड़कियों के मदरसे में इस्लामी शिक्षा प्राप्त करने आई महाराष्ट्र की एक किशोरी के साथ परिचितों द्वारा अश्लील हरकतें किए जाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद पुलिस किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पीड़ित किशोरी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि करीब दो माह पूर्व वह नगर में स्थित एक मदरसे में आलिमा का कोर्स करने के लिए आई थी। तीन सितंबर को उसकी तबीयत खराब हो गई। जिसके चलते उसने फोन कर अपनी माता को इस बाबत जानकारी दी। जिसके बाद उसने मां ने पठानपुरा निवासी परिचित दिलशाद को उसका हालचाल जानने के लिए मदरसे में भेजा। आरोप है कि दिलशाद उपचार के बहाने उसे अपने घर ले गया। जहां रात्रि के समय उसने रिश्तेदार अरशद के साथ मिलकर जबरदस्ती उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। जानकारी मिलने पर उसकी मां देवबंद पहुंची और कोतवाली में तहरीर देकर दिलशाद व अरशद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोप है कि पुलिस ने आज तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की। जिसके चलते वह लगातार उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित छात्रा की माता ने बताया कि पिछले करीब 15 दिनों से बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रही है। एसएसपी बबलू कुमार से भी मुलाकात कर गिरफ्तारी की मांग की। जिस पर उन्होंने शीघ्र गिरफ्तारी कराए जाने का आश्वासन भी दिया। कोतवाल पंकज कुमार त्यागी का कहना है कि पीड़ित किशोरी के अदालत में बयान दर्ज करा दिए गए हैं। आरोपी फरार हैं पुलिस उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed