Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Case on 10 charges of attacking two brothers

Panipat News: दो भाइयों पर हमला करने के 10 आरोपियों पर केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Case on 10 charges of attacking two brothers
अंबाला सिटी। सब्जी मंडी रोड (कैथ माजरी) स्थित दो खंभा चौक के पास पटाखे चलाने को लेकर हुए विवाद में दबंगों की ओर से दो सगे भाइयों से की गई मारपीट में पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। वहीं, इस मामले को लेकर पुलिस ने नामजद आरोपी मनकरण उर्फ बाबू सहित उसके 8-10 साथियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

दीपावली की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे मनकरण गली में अत्यधिक पटाखे फोड़ रहा था। पीड़ित हरप्रीत सिंह के डेढ़ साल के भतीजे को तेज आवाज से डर लगने पर जब उन्होंने टोका, तो आरोपी ने गालियां देते हुए छत से ईंट से हमला कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद रात करीब साढ़े बारह बजे आरोपी अपने साथियों के साथ लाठी-डंडों, बिंडों, तलवारों और लोहे के पंच से लैस होकर घर के सामने आकर धमकाने लगा और दोनों भाइयों (हरप्रीत व मनप्रीत) पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में हरप्रीत के सिर पर गंभीर चोटें आईं और बाएं हाथ की बाजू में फ्रैक्चर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों घायलों की एमएलआर रिपोर्ट और बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ दंगा 190 व 191(3), गैर-इरादतन हत्या का प्रयास 110, खतरनाक हथियारों गंभीर चोट पहुंचाना 118(1) व आपराधिक धमकी की धारा 351(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed