Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Drug pills recovered from inmate serving life sentence

Karnal News: आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी से मिलीं नशे की गोलियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Drug pills recovered from inmate serving life sentence
करनाल। जिला जेल में 21 दिन की फरलो काटकर लौटे कैदी पानीपत के रेरकला निवासी रिंकू से नशीली गोलियां बरामद हुई हैं। कैदी ने गोलियों को लाल रंग के गुब्बारे में डालकर निगल लिया था। जेल प्रशासन को उस पर नशीला पदार्थ लेकर आने का संदेह था। इसी आधार पर उसे कड़ी निगरानी में जेल अस्पताल में रखा गया था। आठ नवंबर की रात शौचालय जाने के दौरान वार्डर ने तलाशी ली तो गुब्बारे में छिपाई गई एडिनॉक मार्का गोलियां बरामद हुईं। जेल उप अधीक्षक की शिकायत पर थाना रामनगर पुलिस ने कैदी के खिलाफ एनडीपीएस और प्रिजन एक्ट की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में जेल उप अधीक्षक धर्मचंद ने बताया कि कैदी रिंकू 2017 की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। अदालत ने हत्या के मामले में दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास और 30 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी। जुर्माना नहीं भरने पर तीन साल के अतिरिक्त कठोर कारावास का भी आदेश था।
विज्ञापन

रिंकू 21 दिन की फरलो पूरी करने के बाद सात नवंबर 2026 की शाम को जेल में वापस पहुंचा था। पहले से मिली सूचना और संदेह के आधार पर ड्योढ़ी में उसकी और उसके सामान की गहन तलाशी ली गई। इसके बाद उसे निगरानी के लिए जेल अस्पताल में रखा गया। 8 नवंबर की रात करीब 10:30 बजे जब वह शौचालय गया तो वार्डर महेंद्र सिंह ने उसकी तलाशी ली। इस दौरान लाल रंग के रबर के गुब्बारे में छिपाकर रखी गई गोलियां मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में पेट में निगलकर लाने की बात कही
जेल प्रशासन के अनुसार, पूछताछ में कैदी ने बताया कि वह नशीली गोलियां गुब्बारे में डालकर निगलकर जेल में लेकर आया था। इसके बाद जेल चिकित्सा अधिकारी ने उसका मेडिकल परीक्षण किया। बरामद गोलियों का गुब्बारे सहित डिजिटल कांटे पर वजन किया गया, जो 6 ग्राम 47 मिलीग्राम निकला। जेल प्रशासन ने सहायक अधीक्षक की मौजूदगी में गोलियों को सफेद कागज के लिफाफे में रखकर सीलबंद किया और पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed