{"_id":"6af37fe3a744ef6142045c7b","slug":"canter-driver-murdered-after-being-called-from-his-home-and-taken-to-a-field-where-he-was-struck-on-the-head-with-a-stick-sonipat-news-c-197-1-snp1001-163706-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: घर से बुलाकर खेत में ले जाकर कैंटर चालक की सिर पर डंडे से वार कर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: घर से बुलाकर खेत में ले जाकर कैंटर चालक की सिर पर डंडे से वार कर हत्या
विज्ञापन
- शाम को गांव ताजपुर के दो युवक घर से बुलाकर ले गए थे
- सुबह खेत में मिला मुकेश का खून से लथपथ शव, सनसनी
- मुरथल थाना पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की
फोटो :: 07 से 09
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। गांव ताजपुर में एक माह पहले हुई मामूली कहासुनी के बाद रंजिश में कैंटर चालक मुकेश (36) की सिर पर डंडे से वार कर हत्या कर दी गई। मंगलवार को मुकेश का शव सुबह गांव के खेतों में खून से लथपथ मिला। शव के पास ही बांस का एक डंडा भी मिला है। मृतक के भाई ने गांव के दो युवकों पर हत्या का आरोप लगाया जिस पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
टिंकू ने मुरथल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि बड़े भाई मुकेश सोमवार शाम करीब सात बजे घर पर थे। इस दौरान गांव के ही पवन और मिक्कू उर्फ महावीर उन्हें घर से बुलाकर साथ ले गए। जब रात तक मुकेश घर वापस नहीं आए तो परिवार चिंतित हो गया। मंगलवार सुबह खेतों में मुकेश का शव मिलने की सूचना मिली। टिंकू ने आरोप लगाया कि करीब एक महीने पहले मुकेश का पवन और मिक्कू के साथ मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था। कहासुनी के दौरान दोनों ने उनके भाई को जान से मारने की धमकी दी थी। इसी पुरानी रंजिश को लेकर दोनों ने मुकेश की हत्या की है।
-- --
सिर पर चोट के निशान
ग्रामीण रामपाल के खेत में मुकेश का शव मिला, उनके सिर पर चोट के निशान थे और मुंह खून से लथपथ था। एसीपी जसपाल सिंह टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। मौके से एफएसएल और फिंगर प्रिंट विशेषज्ञों की टीम ने सबूत जुटाए। पुलिस की शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि मुकेश के सिर पर डंडे से वार कर उनकी हत्या की गई है।
विज्ञापन
-- --
चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
मुकेश की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रोकर बुराहाल है। उनके परिवार में पत्नी मंजू और चार बच्चे शंकर, प्रिया, प्रियांशी व सावन हैं। चारों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। मुकेश के छोटे भाई टिंकू अविवाहित हैं। गांव में भी शोक का माहौल है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
-- --
वर्जन
सुबह खेत में एक शव होने की सूचना मिली। युवक के सिर पर वार कर हत्या की गई है। पास ही डंडा बरामद हुआ है। परिवार ने जिन दो युवकों पर शक जताया है उन पर एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
- जसपाल सिंह, एसीपी गन्नौर।