फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कांटा ठीक कराने के बहाने बुला बदमाशों ने 18 हजार लूटे

कांटा ठीक कराने के बहाने बुला बदमाशों ने 18 हजार लूटे

Sat, 19 Aug 2017 12:12 AM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
कांटा ठीक कराने के बहाने बुला बदमाशों ने 18 हजार लूटे
गंगोह (सहारनपुर)। इलेक्ट्रानिक कांटा ठीक कराने के बहाने बुलाकर बदमाशों ने दो युवकों से 18 हजार रुपये की नकदी लूट ली। विरोध पर मारपीट भी की गई। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की पर उनका कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

नगर के सर्राफा बाजार निवासी थारूल शम्मी और मोहल्ला ईशरा निवासी ऋषभ मेन रोड पर इलेक्ट्रॉनिक कांटे की दुकान करते हैं। वह नए कांटे बेचने के साथ ही उनकी रिपेयरिंग का काम भी करते हैं। शुक्रवार दोपहर अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें फोन कर बताया कि वह शोभित विश्वविद्यालय मार्ग से बोल रहा है और उन्हें अपना इलेक्ट्रॉनिक कांटा रिपेयर कराना है। फोन सुनकर दोनों युवक बाइक से कांटा ठीक करने के लिए बताए गए स्थान पर पहुंच गए। वहां उन्हें चार युवक मिले। आरोप है कि युवकों द्वारा बिना कुछ कहे उनके साथ मारपीट आरंभ कर दी गई। इसके बाद वह युवक उनकी जेब में रखे 18 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। दोनों ने उक्त बदमाशों का पीछा भी किया लेकिन वह हाथ नहीं आए। सूचना मिलने पर डायल-100 पुलिस भी पहुंची और घटना की जानकारी लेकर बदमाशों की तलाश की। बदमाशों को कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed