{"_id":"5c27c962bdec2256d8788628","slug":"21546111330-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक, युवती की पिटाई का वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक, युवती की पिटाई का वीडियो हुआ वायरल
विज्ञापन
युवक- युवती की पिटाई का वीडियो हुआ वायरल
सहारनपुर। व्हाट्सएप पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें नाले की पुलिया के पास एक युवक और युवती को कुछ युवक पकड़ लेते हैं। गाली गलौज करते हैं और दोनों की पिटाई करते हैं।
वीडियो में युवक बोलते हैं कि मानकमऊ का नाम बदनाम करते हो। युवक और युवती को नाले की पुलिया के नीचे गड्ढे के पास बैठे देखा गया था। इसके बाद कई युवकों ने उन्हें देखकर शोर मचाया और बाहर निकाल लिया। आपत्तिजनक स्थिति में होने का आरोप लगाते हुए युवकों ने पहले तो युवक को थप्पड़ मारे, फिर युवती को। युवती विरोध करती है, तो उससे गाली गलौज की जाती है। वायरल वीडियो के बारे में कुतुबशेर कोतवाली प्रभारी का कहना है कि अभी यह मामला संज्ञान में नहीं आया है और न ही किसी ने थाने आकर शिकायत की है। यदि कोई तहरीर मिलती है, तो जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी।