फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कक्षा सात की छात्रा के साथ की छेड़खानी

कक्षा सात की छात्रा के साथ की छेड़खानी

Sun, 07 Oct 2018 12:31 AM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
कक्षा सात की छात्रा के साथ की छेड़खानी
नकुड़ (सहारनपुर)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने गांव के ही एक युवक पर बदनीयती के चलते पीछा कर छेड़खानी का आरोप लगाया है। पीड़िता के परिजनों ने कोतवाल से मिलकर आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने कोतवाल मुकेश कुमार गौतम से मिलकर बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री नकुड़ के एक विद्यालय में सातवीं कक्षा में पढ़ती है। शुक्रवार को स्कूल से आकर वह घेर में उपले लेने गई तो उसके पेट में दर्द हो गया तो वह घेर के पास ही खेत में शौच के लिए चली गई। आरोप लगाया कि तभी गांव का ही एक युवक बदनीयती के चलते उसकी बेटी के पीछे खेत में चला गया तथा अश्लील हरकतें करने लगा। किसी तरह उसकी बेटी आरोपी के चंगुल से छूटकर घर की तरफ भागी तो आरोपी ने उसकी बेटी को घर बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इससे उसकी पुत्री सहमी हुई है। कोतवाल मुकेश गौतम ने बताया कि मामले की जांच कर आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed