फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   धोखाधड़ी कर कृषि कार्ड से निकाले पौने पांच लाख

धोखाधड़ी कर कृषि कार्ड से निकाले पौने पांच लाख

Tue, 04 Sep 2018 11:53 PM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
धोखाधड़ी कर कृषि कार्ड से निकाले पौने पांच लाख
बेहट (सहारनपुर)। जैतपुर खुर्द गांव निवासी एक किसान ने कुरड़ीखेड़ा गांव के अपने एक रिश्तेदार पर धोखे से उसके कृषि कार्ड खाते थे 4.80 लाख रुपये निकाले जाने का आरोप लगाते हुए तहसील दिवस में शिकायत की है। तहसील दिवस में की गई शिकायत में जैतपुर खुर्द निवासी सलीम पुत्र बशीर ने बताया कि और उसके द्वारा पीएनबी की शाखा जहानपुर से कृषि कार्ड का लोन लिया गया था, जिसके उसके खाते में पांच लाख रुपये आए थे। इसका पता कुरड़ीखेड़ा गांव निवासी उसके एक रिश्तेदार को लग गया। वह उसके पास 15 हजार रुपये उधार लेने के लिए आ गया। काफी देर इधर-उधर के बहाने बनाने के बाद उसने झांसे में ले लिया। वह उसके साथ बैंक शाखा चला गया। आरोप है, कि उसके अनपढ़ होने का फायदा उठाते हुए उक्त व्यक्ति ने उसके पैसे निकालने की फॉर्म में 15 हजार की जगह 4.80 लाख रुपये अंकित कर दिए और धोखे से यह धनराशि खाते से निकलवाकर ले गया। कुछ दिन बाद जब वह पासबुक लेकर शाखा में पहुंचा और उसने उसमें एंट्री कराई, तो उसे खाते से 4.80 लाख रुपये निकाले जाने का पता चला। उसने इस बारे में पूछा, तो उसने उसे पूरी रकम वापस लौटाने का वादा कर लिया, धोखाधड़ी से निकाली गई धनराशि वापस दिलाने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed