{"_id":"5b78712742c79246400a9cd9","slug":"21534619943-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी पर लटका मिला ग्रामीण का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फांसी पर लटका मिला ग्रामीण का शव
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फांसी पर लटका मिला ग्रामीण का शव
अंबेहटा। रनियाला दयालपुर गांव के एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। व्यक्ति का शव गांव से थोड़ी ही दूर जाफरपुर रनियाली गांव में बाग में पेड़ पर लटका मिला। पुलिस ने शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शनिवार की सुबह जाफरपुर रनियाली गांव के लोग मार्निंग वाक पर निकले तो उन्होंने बाग में एक पेड़ पर शव लटका मिला। इसकी सूचना ग्रामीणों ने गांव में आकर दी। बाग में शव होने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर काफी लोग जमा हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पाकर एसआई दीप चंद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पेड़ से नीचे उतारा। मृतक की पहचान जसबीर पुत्र ज्योति निवासी रनियाला दयालपुर के रूप में हुई। पुलिस ने उसकी जेब से 20 रुपये और तंबाकू की पुड़िया बरामद की।
एसआई दीप चंद ने बताया कि मृतक की आयु करीब 45 वर्ष थी। भाई अरविंद ने बताया कि जसबीर शुक्रवार की शाम से घर से लापता था। परिवार के लोग उसे तलाश रहे थे। अरविंद ने बताया कि जसबीर के कानों से खून आ रहा था और उसके पैर में भी चोट का निशान था। उसका कहना था कि उनकी या उनके भाई की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। समाचार लिखे जाने तक मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई थी। कोतवाल मुकेश गौतम का कहना है प्रथम दृष्ठता मामला आत्महत्या का लग रहा है। पीएम रिपोर्ट आने पर जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।