{"_id":"5b3d223a4f1c1bba248b4912","slug":"21530733114-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल-डीजल में मिलावट का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेट्रोल-डीजल में मिलावट का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
Updated Thu, 05 Jul 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। पुलिस ने शिवालिक के जंगल में डीजल और पेट्रोल के टैंकरों से तेल चुराकर मिलावट करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से इस गोरखधंधे में लिप्त थे।
मंगलवार देर शाम थाना पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि दून कॉलेज के पास शिवालिक के जंगल में टैंकरों से तेल निकाल कर उसमें मिट्टी का तेल मिलाया जा रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर नरेंद्र निवासी बेहट और नजीर निवासी नगला खुर्द को डीजल और पेट्रोल में मिट्टी के तेल की मिलावट करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। बाद में उन्हें लाकर थाने में पूछताछ की गई। थानाध्यक्ष एमपी सिंह ने बताया कि आपूर्ति निरीक्षक हरदेश कुमार को बुलाकर तेल के सैंपल कराए गए। पकड़े गए तेल तस्कर काफी लंबे समय से तेल में मिलावट कर क्षेत्र में सप्लाई करते थे। इनके पास से 180 लीटर डीजल और 120 लीटर पेट्रोल बरामद हुआ है। आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को चालान कर दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ में कुछ और नई जानकारियां मिली है, जिस पर कार्रवाई की जा रही है।