फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मौसा ने सात साल की मासूम से किया रेप

मौसा ने सात साल की मासूम से किया रेप

Mon, 25 Jun 2018 12:32 AM IST
Updated Mon, 25 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
मौसा ने सात साल की मासूम से किया रेप
मौसा ने सात साल की मासूम से किया रेप
विज्ञापन

बेहट (सहारनपुर)। शनिवार रात घर पर आए मौसा ने ही सात साल की मासूम को अपनी हवस का शिकार बना लिया। घर के किसी सदस्य को उसकी घिनौनी हरकत का पता चला इससे पहले ही वह घर से फरार हो गया। परिवार के सदस्यों ने रविवार सुबह मासूम की हालत देखी तो उनके पैरों तले की जमीन ही खिसक गई। पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ थाने मेें रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पीड़ित बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है।

कस्बे के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति रविवार सुबह परिजनों के साथ अपनी सात साल की मासूम बेटी को लेकर कोतवाली पहुंचा और अपने साढू़ बेटी के साथ रेप करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। तहरीर में पीड़िता के पिता का आरोप है कि शनिवार रात घर पर उसकी दो बेटियां अकेली थी। करीब 11 बजे उसका साढू़ पाजराणा गांव निवासी तनवीर उनके घर पहुंचा। आरोप है कि उसने उसकी सात साल की मासूम बच्ची के साथ रेप किया और दिन निकलने पर घर से निकल गया। सुबह मासूम की हालत खराब देख दूसरी बेटी ने परिवार के अन्य सदस्यों को इसकी जानकारी दी। पीड़िता को बेहोशी की हालत में उसके भाई के बच्चों ने उठाया। होश में आने पर बच्ची ने परिजनों को आपबीती सुनाई। पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक छोटे सिंह ने बताया मेडिकल जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed