{"_id":"5ac676c84f1c1bed618b5bcd","slug":"21522955976-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्जे के आरोपी जेल भेजे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कब्जे के आरोपी जेल भेजे
Updated Fri, 06 Apr 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध कब्जा करने के आरोपी गिरफ्तार
चिलकाना। गरीब व्यक्ति के मकान पर अवैध कब्जा, घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
थाना प्रभारी नीरज सिंह ने बताया कि गांव दुमझेडी में खालिद अपने परिवार के साथ रहता है। गांव दुमझेड़ी में ही रहने वाले इरफान, मुंतजीर एवं मुस्तकीम तथा नौशाद अपने ही गांव के खालिद के मकान पर कब्जा करने की फिराक में थे। बुधवार शाम चारों आरोपी खालिद के घर में घुस गए और यहां तोड़फोड़ की। आरोप है कि खालिद के परिजनों के साथ मारपीट कर घर से निकालकर घर पर कब्जे का प्रयास करने लगे। शोर मचाने और कुछ लोगों के पहुंचने पर आरोपी भाग निकले। बाद में खालिद की तहरीर पर पुलिस ने इरफान, मुंतजीर, मुस्तकीम तथा नौशाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने नामजद चारों आरोपियों के गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।