फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मदरसे के कारी ने छात्र को पीटा

मदरसे के कारी ने छात्र को पीटा

Thu, 05 Apr 2018 12:13 AM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
मदरसे के कारी ने छात्र को पीटा
बेहट (सहारनपुर)। इंदिरा कालोनी में स्थित एक मदरसे के कारी ने एक छात्र को बेरहमी से पीटा। उसके शरीर पर चोट के निशान बने हुए थे। रोते बिलखते हुए घर पहुंचे छात्र ने परिजनों को बताया, तो वह मदरसे पहुंचे। आरोप है, कि कारी ने उनके साथ भी अभद्रता की और धमकी देकर मदरसे से भगा दिया, जिसके बाद पीड़ित कोतवाली पहुंचा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ तहरीर लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली में दी गई तहरीर में संजय कालोनी निवासी नफीस पुत्र फकीरा ने बताया, कि उसका चार साल का बेटा अनस इंदिरा कालोनी स्थित मदरसे में पढ़ता है। आरोप है, कि मदरसे का कारी उसके बेटे से रंजिश रखता है और किसी न किसी बहाने उसको प्रताड़ित करता रहता है। बुधवार की सुबह जब उसका बेटा मदरसे पहुंचा तो उसे देखते ही कारी आगबबूला हो गया और उसके कपड़े उतरवा कर डंडे से उसकी बेरहमी से पिटाई की। बदहवास हालत में उसका बेटा अनस रोता बिलखता हुआ घर पहुंचा और अपने शरीर पर चोट के निशान दिखाते हुए कारी की शिकायत की। आरोप है कि वह मोहल्ले के कुछ लोगों के साथ मदरसे में पहुंचा और कारी से पिटाई का कारण जानना चाहा, आरोप है, कि कारी ने उनके साथ भी अभद्रता की और मदरसे से बाहर निकाल दिया। इंस्पेक्टर सुशील कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपी के गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई थी, लेकिन वह हाथ नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed