{"_id":"5a9d8de44f1c1b387b8b9e43","slug":"21520274916-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहासुनी के बाद ग्रामीणों ने मेहमानों को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कहासुनी के बाद ग्रामीणों ने मेहमानों को पीटा
Updated Tue, 06 Mar 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। रविवार रात शादी में आए मेहमानों के साथ ग्रामीणों का झगड़ा हो गया। इसमें तीन युवक घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को फतेहपुर सीएचसी में भर्ती कराया।
थाना बिहारीगढ क्षेत्र के गांव टांडा मानसिंह स्थित सीताराम के लड़के की शादी में भात देने के लिए हरिद्वार के गांव टांडा हसनगढ़ (डांडियों) से मेहमान आए हुए थे। रविवार की रात नौ बजे किसी बात को लेकर सीताराम के पड़ोसियों की मेहमानों से कहासुनी हो गई। इसके बाद उन्होंने मेहमानों के साथ जमकर मारपीट की। इसमें तीन युवक राकेश कुमार, देवेंद्र सिंह और मनोज कुमार को चोटें आई हैं। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और घायलों को जीप से फतेहपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, पुलिस को देख हमलावर मौके से भाग निकले। इस मामले में पीड़ित पक्ष की तरफ से गांव टांडा हसनगढ़ निवासी यशपाल सिंह ने छह हमलावरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।