फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   विधिक माप विज्ञान विभाग की टीम ने की छापामारी, बड़े शोरूम पर पकड़ी गड़बड़ी

विधिक माप विज्ञान विभाग की टीम ने की छापामारी, बड़े शोरूम पर पकड़ी गड़बड़ी

Thu, 25 Jan 2018 12:01 AM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
विधिक माप विज्ञान विभाग की टीम ने की छापामारी, बड़े शोरूम पर पकड़ी गड़बड़ी
सहारनपुर। विधिक माप विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने गैस सिलंडरों, कपड़ों के शोरूम, नमक समेत विभिन्न उत्पादों की जांच शहर के प्रमुख शोरूम पर पहुंचकर की, जिसमें काफी खामियां पाई गईं। अधिकारियों ने शोरूम संचालकों का चालान किया और कंपनी को नोटिस भेजने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

जिला विधिक माप विभाग अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि विधिक माप विभान विभाग की सहायक नियंत्रक स्वाति कौशिक के निर्देश पर शहर के प्रमुख शोरूम एवं दुकानों पर छापा मारकर माप तौल की गई। टीम ने चांद एंटरप्राईजेज, इंडेन गैस हॉकर इसम के पास सिलिंडरों की जांच की, जिसमें 400 ग्राम गैस कम मिली। उसका चालान किया गया। सुपर स्टार गैस सर्विस डिलीवरी मैन के पास तौल उपकरण नहीं मिलने पर उसका चालान किया गया। दीपशिखा गैस एजेंसी, सिटी गैस एजेंसी एवं चांद एंटरप्राइजेज के गैस गोदामों का निरीक्षण किया गया। अधिकांश सिलेंडरों में 100 ग्राम से 150 ग्राम गैस कम पाई गई लेकिन अनुमन्य त्रुटि सीमा 150 ग्राम तक होने के कारण चालान नहीं किया गया। तीनों एजेंसी के प्रबंधकों ने बताया कि लोनी डिपो से ही इतनी गैस कम आती है।
विज्ञापन

इसके अलावा टाटा नमक के पैकेट में घटतौली पाई गई। एक किग्रा के स्थान पर अंतर्विष्ट उत्पाद 984 ग्राम पाया गया। एक किलोग्राम के टाटा नमक के पैकेट में 20 ग्राम तक नमक कम पाया गया। पैकेटों को वी-मार्ट घंटाघर से अभिग्रहीत किया गया। इनका चालान कर दिया गया तथा कंपनी को नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा कोर्ट रोड स्थित रेडीमेड गारमेंट के ब्लैक बेरीज शोरूम में शूज, शर्ट, जींस समेत अनेक उत्पादों के लेवल पर पैकेजिंग का माह, वर्ष घोषित नहीं किया गया। जिसके चलते शोरूम संचालक का चालान किया गया और कंपनी को नोटिस भेजा गया। कोर्ट रोड स्थित एलेन सोली रिटेल स्टोर पर वैलेट, जेंट्स वैलेट, लेदर पर्स की जांच की गई, जिसकी घोषित लंबाई चौड़ाई से आधी ही पाई गई। जिस पर दुकान का चालान किया गया और कंपनी को नोटिस जारी किया गया।
टीम में निरीक्षक आनंद प्रकाश सिंह, जनार्दन, गौरव शर्मा शामिल रहे।
-------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed