{"_id":"5a68d00c4f1c1b8c268b6402","slug":"21516818444-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्यूशन गई छात्रा लापता, अपहरण का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्यूशन गई छात्रा लापता, अपहरण का आरोप
Updated Wed, 24 Jan 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
ट्यूशन गई छात्रा लापता, अपहरण का आरोप
सहारनपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र की एक कालोनी निवासी छात्रा ट्यूशन पढ़ने के लिए गई थी। रास्ते से ही छात्रा लापता हो गई। परिजनों ने रामपुरी कालोनी निवासी एक युवक पर अपहरण करने का आरोप लगाया है।
सदर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी पास के ही एक इंटर कॉलेज में कक्षा 11 में पढ़ती है। आरोप है कि रामपुरी कॉलोनी निवासी एक युवक अक्सर उसकी बेटी से छेड़छाड़ करता था। 15 दिन पूर्व भी आरोपी ने उसकी बेटी से छेड़छाड़ की थी। बाद में दोनों पक्षों में फैसला हो गया था। छात्रा की मां का आरोप है कि 18 जनवरी को आरोपी युवक ने उसकी दूसरी बेटी को फोन पर धमकी दी कि उसकी बहन से शादी नहीं कराई गई तो वह उसका अपहरण कर लेगा। इसके तीन दिन बाद शाम के समय छात्रा ट्यूशन के लिए घर से निकली। लेकिन नहीं लौटी। महिला का आरोप है कि युवक ने बहलाकर उसकी बेटी का अपहरण कर लिया है। उसने आशंका जताई कि वह उसकी बेटी की हत्या कर सकता है। इसलिए बेटी को बरामद करने के साथ ही आरोपी युवक पर कार्रवाई की जाए।