फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   लूट व मारपीट के मामले में पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश

लूट व मारपीट के मामले में पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश

Thu, 23 Nov 2017 12:26 AM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
लूट व मारपीट के मामले में पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश
देवबंद (सहारनपुर)। रणखंडी निवासी एक व्यक्ति से अक्तूबर माह में 1 लाख 14 हजार रुपये की नकदी छीनने तथा विरोध किए जाने पर मारपीट करने के मामले में अदालत ने देवबंद पुलिस को मामला दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

रणखंडी निवासी यशपाल ने धारा 156 (3) के अंतर्गत अपर मुख्य न्यायाधीश की अदालत में दायर पत्रावली में बताया कि बीती 27 अक्तूबर को उसका भाई मनोज और पुत्र मुकेश रूटावेटर खरीदने के लिए यमुनानगर गए थे। लेकिन कम पैसे होने के कारण वह बिना खरीदारी किए वापस लौट आए। शाम को जब वह शुगर मिल के निकट स्थित ढाबे पर पहुंचे तो आरोप है कि दोनों (भाई व पुत्र) को एक रिश्तेदार ने आवाज लगाकर अपने पास बुला लिया और पूछताछ करने लगे। ढाबे पर रिश्तेदार के अलावा कई अन्य लोग भी मौजूद थे। आरोप है कि उक्त लोगों ने उसके भाई मनोज व पुत्र मुकेश को शराब पिलाने का प्रयास किया। लेकिन उनका मना करने पर उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी। बताया कि इस धक्का-मुक्की में उसके पुत्र मुकेश व रिश्तेदार को गिरने से चोट आई। आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके भाई मनोज के हाथ में लटका बैग छीन लिया और फरार हो गया। बैग में एक लाख 14 हजार रुपये की नकदी थी। घटना के तुरंत बाद कोतवाली में तहरीर दी गई लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। जिसके बाद अदालत का सहारा लिया गया। अदालत ने यशपाल के प्रार्थना पत्र को स्वीकार करते हुए पुलिस से सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed