{"_id":"59b58d2b4f1c1bb0488b58e6","slug":"21505070379-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने अंतरराज्जीय बदमाश पकड़ा, एक फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने अंतरराज्जीय बदमाश पकड़ा, एक फरार
Updated Mon, 11 Sep 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
चिलकाना (सहारनपुर)। पुलिस ने लूट, हत्या, डकैती की घटनाओं में शामिल एक अंतरराज्जीय बदमाश को बाइक के साथ पकड़ा है, जबकि उसका एक साथी भागने में कामयाब हो गया।
थाना प्रभारी नीरज सिंह ने बताया कि शनिवार की सांय करीब छ: बजे एसआई गजेंद्र सिंह उज्जवल अपनी टीम के साथ गांव धौलाहेडी में मसखरा नदी के पास वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने संदिग्ध लग रहे बाइक सवार दो लोगों को रुकने के लिए कहा, लेकिन वह बाइक लेकर भागने लगे। पुलिस ने एक संदिग्ध को पकड़ लिया, जबकि दूसरा बाइक सहित फरार हो गया। पकड़ा गया व्यक्ति गांव दूधगढ निवासी फरीद उर्फ प्रिंस पुत्र अब्दुल नाजिम है। इसके पास से चोरी की गई बिना नंबर की हीरो पैशन बाइक बरामद हुई। फरीद पर थाना बूडिया, थाना फरकपुर, जिला यमुनानगर (हरियाणा) और जिला शामली के थाना कोतवाली के साथ ही आदर्श मंडी में डकैती, लूट, हत्या एवं चोरी के अलावा गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज है। उसका फरार साथी गांव नथमलपुर निवासी निसार पुत्र खालिद है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर गांव नथमलपुर से निसार के घर से मुजफ्फरनगर से चोरी की गई भी बरामद कर ली है।