{"_id":"597b87164f1c1b29528b47e2","slug":"21501267734-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्तेदार पर दुराचार के प्रयास का आरोप, महिला ने दी तहरीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिश्तेदार पर दुराचार के प्रयास का आरोप, महिला ने दी तहरीर
Updated Sat, 29 Jul 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। महिला ने रिश्तेदार पर घर में अकेली पाकर दुराचार का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसका पति बाहर मजदूरी करता है। जिसके चलते वह छोटे बच्चों के साथ घर में अकेली रहती है। आरोप है कि शुक्रवार की दोपहर वह घर में काम कर रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला रिश्तेदार शराब के नशे में घर में घुस गया तथा बुरी नीयत से उसे दबोच लिया और जबरन खींचकर कमरे में ले गया। जहां उसने उसके साथ दुराचार की कोशिश करने लगा, लेकिन वह किसी तरह उसके चुंगल से छूटकर भाग निकली। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मोहल्ला खानकाह स्थित शेखुल हिंद कालोनी निवासी मुरसलीन ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार को वह बाइक पर देवबंद गंगोह बाईपास स्थित उर्दू दरवाजे के समीप मस्जिद में जुमा की नमाज पढ़ने के लिए गया था। बाइक बाहर खड़ी कर वह मस्जिद में चला गया। नमाज पढ़ने के बाद जब वह बाहर निकला तो उसे बाइक गायब मिली।