{"_id":"59418a364f1c1b967d8b464b","slug":"21497467446-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साली को गलत मेसेज भेजने के आरोप में जीजा पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साली को गलत मेसेज भेजने के आरोप में जीजा पकड़ा
Updated Thu, 15 Jun 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
साली को गलत मेसेज भेजने के आरोप में जीजा पकड़ा
नानौता (सहारनपुर)। साली को गलत मेसेज भेजने के आरोपी जीजा को थाना पुलिस ने शिकायत के आधार हिरासत में ले लिया। थाने में जीजा मामला आपसी विवाद का बता रहा है।
नगर के एक मोहल्ला निवासी एक महिला ने थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि सहारनपुर निवासी उसका जीजा उसके मोबाइल नंबर पर गलत मेसेज और फोटो भेजकर उसे लगातार परेशान कर रहा है। महिला की शिकायत पर थाना पुलिस ने आरोपी जीजा को हिरासत में ले लिया। उधर, हिरासत में लिए गए आरोपी जीजा का कहना है कि उसकी साली पिछले कुछ समय से लगातार उसकी पत्नी के मोबाइल पर मायके पक्ष से अपना जमीन का हिस्सा मांगने को लेकर गाली-गलौज भरे मेसेज करती आ रही है। इसके बाद दोनो पक्षों की ओर से जुबानी बातें न होकर मेसेज के जरिए ही आपसी विवादित बात होती चली आ रही हैं।