फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दो पक्षों में संघर्ष, महिला सहित चार घायल

दो पक्षों में संघर्ष, महिला सहित चार घायल

Wed, 24 Apr 2019 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
दो पक्षों में संघर्ष, महिला सहित चार घायल
नानौता (सहारनपुर)। गेहूं की फसल बर्बाद करने से रोकने पर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इसमें दोनो पक्षों से एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पीआरवी ने एक पक्ष के दो घायलों को चिकित्सा के लिए भिजवाया। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

डायल 100 पुलिस को जानकारी मिली कि क्षेत्र के गांव कुआंखेड़ा में दो पक्षों पहल सिंह व विक्रम सिंह के बीच गेहूं कटाई को लेकर हुई कहासुनी के बीच आपसी संघर्ष हो गया। इसमें एक पक्ष के पहल सिंह पुत्र शम्मन, लता पत्नी पहल सिंह व दूसरे पक्ष के विक्रम सिंह पुत्र शम्मन व अर्जुन पुत्र विक्रम घायल हो गए। इसके बाद मौके से एक पक्ष के लोगों लता देवी व पहल सिंह को पीआरवी अपने साथ थाने लाई और उनको चिकित्सा के लिए भिजवाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस संबंध में थाना पुलिस ने अर्जुन पुत्र विक्रम, अनुज पुत्र विक्रम व काला पुत्र विजय को हिरासत में लिया है। देर शाम तक किसी भी पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed