फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   नशे में युवक ने की फायरिंग, जेल भेजा

नशे में युवक ने की फायरिंग, जेल भेजा

Fri, 19 Apr 2019 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
नशे में युवक ने की फायरिंग, जेल भेजा
नशे में युवक ने की फायरिंग, जेल भेजा
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। देवी जागरण के दौरान फायरिंग करने पर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़ा गया युवक शराब के नशे में बताया गया है।

इसलाम नगर रोड पर चल रहे मां भगवती के जागरण के दौरान आधी रात के बाद एक युवक ने अचानक बंदूक से फायरिंग करनी शुरू कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब उक्त युवक को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने पुलिस कर्मियों के साथ हाथापाई शुरू कर दी। इसके बाद थाने से फोर्स बुलाई गई। तब जा कर युवक को बड़ी मुश्किल से काबू में किया। पुलिस उसे थाने ले आई। पकड़ा गया युवक सुधीर पुत्र रमेश कुमार गांव पहांसू निवासी है। थाना प्रभारी बबलू कुमार ने बताया कि घटना के समय युवक शराब के नशे में था। अब सवाल यह उठता है कि युवक के पास जो लाइसेंसी हथियार था उसे चुनाव आचार संहिता के दौरान थाने पर क्यों नहीं जमा कराया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक के पास से जो हथियार बरामद हुआ है वह उसके भाई के नाम है जो जम्मू में सेना में तैनात है। युवक के खिलाफ हर्ष फायरिंग की घटना और लाइसेंसी हथियार की शर्तों का पालन न किए जाने की आर्म्स एक्ट की धारा 25 की 129/19 में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed