{"_id":"5ca3a3acbdec22141b2b6047","slug":"201554228140-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को गोली मारने का आरोपी पति पुलिस पकड़ से दूर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी को गोली मारने का आरोपी पति पुलिस पकड़ से दूर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। कोर्ट में चल रहे तलाक के मुकदमे में तारीख पर आने के बाद ससुराल जाकर पत्नी को गोली मारने के आरोपी पति को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस ने आरोपी के परिजनों से भी पूछताछ की, लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं लग सका।
मंडी कोतवाली के सरदार कालोनी निवासी पूनम (30 वर्ष) को सोमवार को उसके पति हनुमान नगर ज्ञान विहार निवासी प्रदीप ने उसके घर के सामने ही गोली मार दी थी। दोनों का दो साल से तलाक का मुकदमा चल रहा है। सोमवार को तलाक के मामले में तारीख पर पूनम कचहरी पहुंची थी। प्रदीप भी तारीख पर कचहरी आया था। जहां पूनम और प्रदीप में फिर से विवाद हो गया। इसके बाद पूनम लगभग साढ़े तीन बजे अपने घर पहुंची, तो प्रदीप भी पीछे-पीछे घर पहुंच गया और घर के बाहर ही प्रदीप ने पूनम पर तमंचे से फायर कर दिया। जिससे पूनम घायल हो गई। पूनम ने आरोपी प्रदीप के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। गोली मारने के बाद से प्रदीप फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी प्रदीप की गिरफ्तारी के लिए कई जगह दबिश दी, लेकिन प्रदीप हाथ नहीं आ सका। पुलिस ने प्रदीप के परिजनों से इस मामले में पूछताछ की। मंडी कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर सिंह राणा ने बताया कि पुलिस प्रदीप को तलाश कर रही है। अभी उसका पता नहीं चल सका है। पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रहीं हैं। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।