फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अपहरण का आरोपी भेजा गया जेल

अपहरण का आरोपी भेजा गया जेल

Wed, 06 Mar 2019 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
अपहरण का आरोपी भेजा गया जेल
सहारनपुर। पटियाला (पंजाब) से 28 फरवरी को एक करोड़ रुपये फिरौती वसूलने के लिए प्रापर्टी डीलर का अपहरण करने के मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। जबकि रेलवे स्टेशन से पंजाब पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों को कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर लिया गया। जिन्हें पंजाब में जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

पंजाब के पटियाला निवासी प्रापर्टी डीलर संपूरण सिंह का बदमाशों ने 28 फरवरी को पटियाला से अपहरण कर लिया था। बदमाशों ने अपहृत के परिजनों से एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। पंजाब पुलिस अपहृत को तलाशने में लगी हुई थी। जिस नंबर से बदमाशों ने कॉल करके परिजनों से फिरौती की रकम मांगी थी, उस नंबर को सर्विंलांस पर लिया गया और अंबाला के टेपला गांव निवासी सुभाष तथा बंटी उर्फ विकास को गिरफ्तार किया गया। पंजाब पुलिस की टीम ने मंगलवार सुबह सहारनपुर पहुंचकर सहारनपुर पुलिस एवं एसओजी टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई कर रेलवे स्टेशन से गंगोह थाना क्षेत्र के गांव हमजा गढ निवासी इरशाद और नदीम को गिरफ्तार किया। मंगलवार रात को ही पुलिस ने तीतरों में मुठभेड़ के बाद संपूरण सिंह को सकुशल बरामद कर लिया था। जबकि मुठभेड़ में एक आरोपी बालिस्टर उर्फ बाना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बालिस्टर पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया था। जिसे रात अस्पताल में भर्ती करा दिया। एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि घायल बदमाश बालिस्टर को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। जबकि पंजाब पुलिस द्वारा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किए गए इरशाद और नदीम को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से पंजाब पुलिस ने दोनों को छह घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर लिया। पंजाब पुलिस दोनों आरोपियों को पटियाला ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed