{"_id":"5bfae9ffbdec2241cb56a61b","slug":"201543170559-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमले में घायल महिला की मौत, बेटी अभी भी गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हमले में घायल महिला की मौत, बेटी अभी भी गंभीर
Updated Sun, 25 Nov 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। शुक्रवार की शाम एक सिरफिरे युवक द्वारा तलवार से हमला करने के मामले में गंभीर रूप से घायल महिला की पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि उसकी बेटी की हालत अभी गंभीर बनी है। उधर, हमले के बाद खुद का गला रेतने वाला आरोपी युवक भी अस्पताल में भर्ती है।
बता दें कि शुक्रवार की शाम नानौता में बाजार से खरीदारी करके लौट रही 55 वर्षीय महिला शगुफ्ता पत्नी सुजात हुसैन और उसकी बेटी इरम उर्फ महविश पर मोहल्ले के ही युवक वजाहत खान ने तलवार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इसके बाद युवक ने खुद को भी उस्तरा मार कर लहूलुहान कर लिया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया था। जहां उपचार के दौरान शगुफ्ता खान की रविवार की सुबह सात बजे मौत हो गई। जबकि उसकी बेटी इरम की हालत भी गंभीर बनी है। महिला की मौत के बाद उसके पति सुजात हुसैन की तरफ से आरोपी युवक वजाहत खान पुत्र गय्यूर खान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दर्ज रिपोर्ट में आरोप है कि वजाहत ने उसकी पत्नी और बेटी पर बाजार में तलवार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और तमंचा लहराते हुए मौके से फरार हो गया। इसके बाद उसने खुद अपना भी गला रेत लिया। थानाध्यक्ष सुधीर उज्जवल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अभी आरोपी युवक कुछ बता पाने की हालत में नहीं है। उसके होश में आने पर ही पूछताछ होगी।