फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   रात में चेक की जाएगी संदिग्धों की आईडी

रात में चेक की जाएगी संदिग्धों की आईडी

Wed, 05 Sep 2018 12:05 AM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
रात में चेक की जाएगी संदिग्धों की आईडी
रात में चेक की जाएगी संदिग्धों की आईडी
विज्ञापन

सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने जिले भर में रात में नौ बजे से लेकर 11 बजे तक नियमित रुप से चेकिंग के निर्देश दिए हैं। रात में घूमते हुए मिलने वाले संदिग्धों से पूछताछ करने के साथ उनकी आईडी को चेक किया जजाए। देर रात चेकिंग में हुई कार्रवाई की समीक्षा की जाएगी।

एसएसपी उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने रात में संदिग्धों की धरपकड़ को चेकिंग का नया समय निर्धारित किया है। पहले शाम पांच बजे से लेकर रात नौ बजे तक नियमित चेकिंग होती थी। नए आदेश में चेकिंग का समय रात नौ बजे से 11 बजे तक किया गया है। जिले भर में सीओ, थाना और चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ चेकिंग करेंगे। रात में मिलने वाले संदिग्धों की आईडी चेक करने के साथ उनके पूछताछ की जाए। बाकायदा पूरी कार्रवाई को लिखा-पढ़ी में लिया जाए। कप्तान ने कहा कि चेकिंग में किसी तरह की ढिलाई न बरती जाए। बाहरी और सुनसान इलाकों पर ज्यादा फोकस किया जाए। खासतौर से रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के आसपास गंभीरता से चेकिंग की जरूरत है। अक्सर इन स्थानों पर अपराधियों के सक्रिय होने की सूचनाएं मिलती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed