फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पुलिस ने जुआ खेलने के आरोप में नौ लोगों का किया चालान

पुलिस ने जुआ खेलने के आरोप में नौ लोगों का किया चालान

Fri, 31 Aug 2018 12:40 AM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने जुआ खेलने के आरोप में नौ लोगों का किया चालान
सहारनपुर। पुलिस ने मोहल्ला खान आलमपुरा स्थित बुंदू चौक से जुआ खेलने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

जनकपुरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला खान आलमपुरा के निकट अहमद वाली गली में सट्टा एवं जुआ खेले जाने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस ने मोहल्ले में छापा मार दिया। पुलिस ने छापे के दौरान एक मकान से नौ लोगों को पकड़ा। सभी नौ लोगों का चालान कर दिया गया। पुलिस सूत्रों के ही मुताबिक जुए की बजाय आरोपी क्रिकेट मैच पर सट्टा लगा रहे थे। आरोपियों से 15 हजार 80 रुपये की नगदी बरामद की गई है।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शहजाद निवासी गुलबहार वाली गली देहरादून चौक, फरमान, शाकिर, नदीम, राशिद खान निवासी नई बस्ती खान आलमपुरा, भूषण निवासी रंजीत नगर बेरीबाग, जावेद निवासी जनकपुरी, नजरुल निवासी रायगंज जिला पश्चिम दिनाजपुर बिहार व नौशाद निवासी घोघरेकी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed