फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   चिकित्सक के घर से तीन लाख की चोरी

चिकित्सक के घर से तीन लाख की चोरी

Sat, 18 Aug 2018 12:13 AM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
चिकित्सक के घर से तीन लाख की चोरी
देवबंद (सहारनपुर)। मोहल्ला खानकाह में पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर स्थित चोरों ने दिनदहाड़े चिकित्सक के मकान व क्लीनिक में सेंधमारी कर करीब तीन लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। घटना के समय चिकित्सक दंपति मेडिकल कालेज गया हुआ था।
विज्ञापन

मोहल्ला खानकाह ईदगाह रोड निवासी डा. वसीम खान ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह पत्नी के साथ यूनानी मेडिकल कालेज में नौकरी करता है। 16 अगस्त की सुबह नौ बजे दोनों घर और क्लीनिक का ताला लगाकर कालेज में ड्यूटी पर गए थे। शाम करीब चार बजे घर वापस लौटे और मुख्यद्वार का ताला खोलकर भीतर गए तो देखा छत पर लगा जाल खुला हुआ था और घर का सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। इतना ही नहीं क्लीनिक का ताला भी टूटा हुआ था। देखने पर पता चला कि चोरों ने कमरे में रखी अलमारी के ताले तोड़कर वहां से 80 हजार रुपये की नगदी, चार तोला की सोने की चूड़ियां, दो सोने की चेन, छह जोड़ी सोने की टॉप्स, 5 सोने की अंगूठी, टिका व चांदी की पाजेब समेत क्लीनिक में रखा सामान चोरी कर लिया। जिसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की बाबत चिकित्सक दंपति व आस पड़ोस के लोगों से पूछताछ करते हुए शीघ्र घटना का खुलासा किए जाने का आश्वासन दिया। डा. वसीम खान के मुताबिक घर में चोरी होने से उसका करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed