{"_id":"5b5779ed4f1c1b58488b6be4","slug":"201532459501-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लाख रूपये की कीमत के आम ट्रक में भरकर बिहार का आढ़ती फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो लाख रूपये की कीमत के आम ट्रक में भरकर बिहार का आढ़ती फरार
Updated Wed, 25 Jul 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। मंडी समिति में एक आढ़ती से खरीदे गए आम को ट्रक में भरकर ट्रक का मालिक बिना दाम चुकाए ट्रक लेकर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मंडी में पहुंची और पीड़ित आढ़ती से घटना की जानकारी की।
मोहकम एंड संस फर्म के मालिक जिशान अहमद से बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले एक आढ़ती ने दो लाख रूपए की कीमत के आम खरीदे थे। आम को उसने अपने ट्रक में भर लिया और सुबह के समय करीब चार बजे ट्रक को लेकर बिना दाम चुकाए फरार हो गया। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुुंची पुलिस ने जिशान आढ़ती से घटना की जानकारी की। थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रक मालिक से फोन पर बात हुई है। उसने बताया कि आम की कीमत फर्म के खाते में डाल दी गई है। उधर, जिशान का कहना है, कि अभी भी उसकी आढ़त व करीब 30 हजार रुपये बिहार के व्यापारी पर बकाया है। पुलिस ट्रक व्यापारी की तलाश कर रही है। जीशान ने यह भी आरोप लगाया कि जब उन्हें पता चला कि ट्रक मालिक आम लेकर फरार हो गया है उसने मौके पर मौजूद मंडी समिति के कर्मचारियों से गेट पास मांगा तो उन्होंने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि गेट पास कार्यालय खुलने की बाद ही दिया जाएगा करीब दो घंटे बाद मंडी समिति कर्मचारियों ने जीशान को गेट पास दिया इसके बाद ही थाने में ट्रक की ट्रक मालिक के खिलाफ तहरीर दी गई। जी शान का कहना था कि यदि मंडी समिति के कर्मचारी समय से गेट पास दे देते तो ट्रक मालिक को पकड़ा जा सकता था।