{"_id":"5b53882a4f1c1bed5e8b4975","slug":"201532201002-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की छापेमारी में गोवंश समेत 60 पशुओं की खाल बरामद, चार गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस की छापेमारी में गोवंश समेत 60 पशुओं की खाल बरामद, चार गिरफ्तार
Updated Sun, 22 Jul 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवंश सहित 60 पशुओं की खाल जब्त, चार गिरफ्तार
- कटान के उपकरण और डीसीएम बरामद, आरोपियों में एक हिंदू भी शामिल
देवबंद (सहारनपुर)। कोतवाली पुलिस ने नगर के देवबंद-गंगोह बाईपास स्थित एक घेर में छापा मारकर गोवंश सहित पशुओं की 60 खालें, कटान के उपकरण और डीसीएम बरामद किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक हिंदू व्यक्ति भी शामिल हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया है।
रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि देवबंद गंगोह बाइपास स्थित एक घेर में गोकशी की जा रही है। जानकारी मिलते ही कोतवाली के एसआई धीरेंद्र कुमार और राजीव कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और घेराबंदी करते हुए छापेमारी की। यहां पुलिस को 60 पशुओं की खाल बरामद हुईं। इनमें गोवंश के साथ ज्यादातर भैंस की थीं। इसके अलावा पुलिस ने वहां से कटान के उपकरण और एक डीसीएम भी बरामद किया है। छापेमारी के दौरान आरोपियों को पुलिस को देखकर फरार होने लगे। लेकिन पुलिस ने कुछ दूरी पर ही उन्हें दबोच लिया। बताया जाता है कि बरामद खालों को बाहर ले जाकर बेचने की फिराक में थे। कोतवाल उमेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए लोगों में नगर के मोहल्ला कायस्थवाड़ा निवासी मुशर्रफ, दबथुआ सरधना मेरठ निवासी योगेंद्र कुमार, नई बस्ती खतौली निवासी गुलजार और इरशाद उर्फ बोना शामिल हैं। जिस स्थान पर छापेमारी की गई, वह मुशर्रफ का घेर है।
बता दें कि मध्य रात्रि होते ही खानकाह पुलिस चौकी क्षेत्र में गोकशी होने लगती है। पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए गोकशी करने वाले पशुओं को गलियों के रास्ते लेकर जाते हैं। इतना ही नहीं वो पुलिस की नजरों में न आए इसके लिए दो लोग बाकायदा पहले आगे जाकर रास्ते पर नजर रखते हैं। यदि किसी प्रकार का खतरा हो तो वो पशुओं को लेकर आने वाले लोगों को फोन कर पहले ही आगाह कर देते हैं।