फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ब्रिजेश का था सिर कटा शव

ब्रिजेश का था सिर कटा शव

Sun, 01 Apr 2018 12:32 AM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
ब्रिजेश का था सिर कटा शव
मोहित विहार निवासी ब्रिजेश का था सिर कटा शव
विज्ञापन


सहारनपुर। शकलापुरी मार्ग पर मिला सिर कटा शव मोहित विहार निवासी ब्रिजेश का था। परिजनों ने जिला अस्पताल की मोर्चरी में पहचान की। युवक चार दिन से अपने घर नहीं जा रहा था। क्षेत्र में ही रहने वाले युवकों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली मंडी में तहरीर दी है।

कोतवाली मंडी क्षेत्र में शकलापुरी मार्ग पर मोहल्ला श्यामनगर में बृहस्पतिवार की रात नौ बजे 24 वर्षीय युवक का सिर कटा शव पड़ा मिला था। युवक का धड़ अलग और गर्दन से ऊपर का हिस्सा अलग था। युवक की हत्या कर शव शकलापुरी मार्ग पर फेंका गया था। शनिवार की देर शाम परिजनों ने जिला अस्पताल में पहुंचकर युवक की शिनाख्त की। मृतक मोहित विहार निवासी ब्रिजेश उर्फ बंसी पुत्र लखन सिंह था। मृतक के भाई विनोद ने बताया कि ब्रिजेश चार दिन से घर नहीं आ रहा था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। पता चला कि चार दिन पूर्व ब्रिजेश को क्षेत्र में ही रहने वाले कुछ युवकों के साथ देखा गया था। परिजनों ने इन युवकों पर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। कोतवाली मंडी इंस्पेक्टर मुनेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान हो गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस जल्द घटना का खुलासा कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed