फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   होटल की किचन में मिली गंदगी, स्वादिष्ट रेस्टोरेंट चल रहा था बिना लाइसेंस के

होटल की किचन में मिली गंदगी, स्वादिष्ट रेस्टोरेंट चल रहा था बिना लाइसेंस के

Sat, 20 Jan 2018 12:10 AM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
होटल की किचन में मिली गंदगी, स्वादिष्ट रेस्टोरेंट चल रहा था बिना लाइसेंस के
सहारनपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने शहर के होटलों व रेस्टोरेंट में चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने शहर में दूध की सप्लाई करने वाले दूध विक्रेताओं के दूध के नमूने भी लेकर जांच हेतु लखनऊ भेजे।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने अभिहीत अधिकारी सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में शहर के रेलवे रोड होटल पंजाब में पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान किचन में खामियां मिलीं। किचन में टाइल्स टूटी पाई गईं तथा रसोईघर के कोनों में गंदगी भरी हुई थी। टीम ने होटल संचालक को सुधार सूचना नोटिस जारी किया। होटल संचालक को 14 दिनों में व्यवस्था सही करने के लिए निर्देशित किया गया। मौके पर किचन में मौजूद पनीर का नमूना लेकर सील किया गया एवं जांच के लिए लखनऊ भेज दिया गया। इसके बाद घंटाघर स्थित स्वादिष्ट रेस्टोरेंट पर छापेमार कार्रवाई की गई। किचन में काफी गन्दगी व्याप्त मिली। रेस्टोरेंट मालिक स्वर्णदीप सिंह मौके पर खाद्य लाइसेंस नहीं दिखा सके। अपनी फर्म का टर्नओवर भी नहीं बता पाए। रेस्टोरेंट संचालक को फूड अधिनियम के तहत नोटिस जारी किया गया। टीम ने मौके पर उड़द की दाल तथा तैयार चिकन ग्रेवी के दो नमूने सील किए एवं जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजे गए। इसके अलावा टीम ने शहर में दूध की सप्लाई करने वाले दूध विक्रेताओं से दूध के नमूने लिए। जिनमें मुनफैद निवासी ग्राम जनहेड़ा, अब्दुल कादिर निवासर ग्राम सुबरी तथा अब्दुल कलाम निवासी शेखपुर कदीम के दूध के नमूने लिए। टीम में खाद्य सुरक्षा एवं अभिहीत अधिकारी सुनील कुमार शर्मा के अलावा खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुधीर कुमार सिंह, विशाल गुप्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed