फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पुलिस ने बनाई भूमाफिया की नई सूची

पुलिस ने बनाई भूमाफिया की नई सूची

Sun, 14 Jan 2018 12:49 AM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने बनाई भूमाफिया की नई सूची
पुलिस ने बनाई भूमाफिया की नई सूची
विज्ञापन

सहारनपुर। सरकारी एवं निजी संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने के मामले में तैयार की जा रही भूमाफिया की सूची में पुलिस ने सुशील गाबा, उसके भाई प्रवीण गाबा और विनोद शर्मा समेत 16 लोगों को चिह्नित कर शामिल किया है।
सरकारी भूमि एवं निजी संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों को लेकर पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए भूमाफियाओं को चिह्नित करने की कार्रवाई शुरू की है। पुलिस द्वारा तैयार की गई भूमाफिया की सूची में सुशील गाबा उसके भाई प्रवीण गाबा एवं विनोद शर्मा को भी शामिल किया है। विनोद शर्मा को कुछ समय पूर्व देवबंद पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जबकि सुशील गाबा को सदर कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। इनके साथ ही दिल्ली में रह रहे विनोद मित्तल को भी भूमाफिया की सूची में शामिल किया गया है। जबकि अभी कुछ अन्य लोगों के भी चिह्नीकरण की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक देहात विद्यासागर मिश्र ने बताया कि जिले भर में अवैध तरीके से भूमि पर कब्जा करने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। 16 लोगों की सूची तैयार की गई है। कुछ और भी लोग इसमें शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन

भू-माफिया के रूप में चिह्नित किए गए लोग
सुशील गाबा, प्रवीण गाबा निवासी मिशन कंपाउंड सहारनपुर, विनोद मित्तल द्वारिकादास, रीति अपार्टमेंट फोर, रजपुरा रोड, नई दिल्ली, विनोद शर्मा निवासी बसंत विहार सरसावा, जाहिद निवासी हलगोया थाना रामपुर मनिहारान, जहूर अहमद निवासी मिर्जापुर, मोहम्मद वाजिद निवासी मिर्जापुर पोल, फूलमियां निवासी मोहल्ला बड़ा जिया उलहक देवबंद, वीरेंद्र पाल निवासी झरौली थाना सरसावा, सतीश निवासी दरिया बरामद, शहजहांपुर थाना सरसावा, कर्मसिंह निवासी कमालपुर, सरसावा, पाल सिंह निवासी शेरगढ़ टापू, गंगोह, लहर निवासी ग्राम तिवाया, गागलहेड़ी, वकील निवासी मोहल्ला गढ़ी चिलकाना, इस्लाम निवासी मोहल्ला आली सहारनपुर, हाजी शमीम निवासी मोहल्ला झोटावाला सहारनपुर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed