फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पत्नी दिलाने का बहाने करा लिया प्लॉट का बैनामा

पत्नी दिलाने का बहाने करा लिया प्लॉट का बैनामा

Wed, 27 Dec 2017 01:45 AM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
पत्नी दिलाने का बहाने करा लिया प्लॉट का बैनामा
पत्नी दिलाने का बहाने करा लिया प्लॉट का बैनामा
विज्ञापन

सहारनपुर। छुटमलपुर के एक व्यक्ति को शादी दिलाने के बहाने रजिस्ट्री के कागजों पर उसके ही रिश्तेदारों ने अंगूठा लगवा लिया और उसके प्लॉट को किसी अन्य व्यक्ति को बेच डाला। अधेड़ पत्नी के लालच में ऐसा फंसा कि जमीन ही गंवा बैठा। अब कार्रवाई के लिए पुलिस अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है।
छुटमलपुर निवासी मुजम्मिल की पत्नी का कई वर्ष पूर्व इंतकाल हो गया था। उसके बच्चे भी बड़े-बड़े हो गए और उनकी शादी भी हो गई। 50 की उम्र पार कर चुके मुजम्मिल ने फिर से शादी करने का फैसला लिया। यह बात उसके रिश्तेदारों को पता चल गई। मुजम्मिल ने बताया कि उसका 135 गज का एक प्लॉट था, जिसे उसने एक व्यक्ति को 3 लाख रुपये में बेच दिया था। लेकिन उसकी रजिस्ट्री नहीं हो सकी थी। उसके रिश्तेदारों ने इसका फायदा उठाया।
विज्ञापन

उसके दो रिश्तेदारों ने उसे शादी का लालच दिया। वह शादी करने के लिए तैयार हो गया। रिश्तेदार उसकी कोर्ट में शादी कराने के बहाने रजिस्ट्री कार्यालय लेकर पहुंचे। मुजम्मिल का आरोप है कि दूर से उसे एक महिला को दिखा दिया गया और उससे कुछ कागजों पर अंगूठा लगवा लिया। उसे बताया गया कि उसकी शादी के कागज हैं। उससे इसका खर्च छह हजार रुपये भी ले लिया गया। उस समय उसे घर ले गए। बाद में उसे पता चला कि उसके प्लॉट की ही रजिस्ट्री करा ली। उसके रिश्तेदारों ने रजिस्ट्री कराकर 2.39 लाख रुपये में प्लाट किसी और को बेच दिया। उससे धोखे से अंगूठा लगवा लिया। इस मामले में उसने मंगलवार को एसपी देहात विद्यासागर मिश्र को ज्ञापन देकर कार्रवाई कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed