फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पहले तमंचे के बल पर उठाया, फिर सड़क पर फेंका

पहले तमंचे के बल पर उठाया, फिर सड़क पर फेंका

Wed, 20 Dec 2017 12:13 AM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
पहले तमंचे के बल पर उठाया, फिर सड़क पर फेंका
सहारनपुर। देहरादून हाईवे से कार सवारों ने एक विवाहिता को तमंचे के बल अगवा कर लिया। पति ने उनका पीछा किया तो आरोपी मारपीट कर उसे सड़क पर फेंक कर चले गए। विवाहिता के पति ने ससुरालियों पर अगवा करने का आरोप लगाते हुए थाना जनकपुरी में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने बताया कि उसने दूसरे समुदाय की युवती से प्रेम विवाह किया है। इस बात से मायके वाले नाखुश हैं।
विज्ञापन

थाना गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव कैलाशपुर निवासी मोहम्मद इमरान पुत्र मोहम्मद शकील ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसने इसी वर्ष पंजाब के लुधियाना निवासी इलमा उर्फ मीरा से प्रेम विवाह किया था। विवाह से पत्नी के परिजन उनसे रंजिश रखने लगे। कुछ समय पूर्व ससुरालियों ने इलमा के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया, जिसका मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है। पिछले दिनों वह अपनी पत्नी को कैलाशपुर से बाइक पर सहारनपुर रेलवे स्टेशन छोड़ने आ रहा था। आरोप है कि देहरादून हाईवे पर गांव सड़क दूधली के निकट पीछे से कार में आए आधा दर्जन से अधिक लोगों ने ओवरटेक करते हुए उन्हें रुकवा लिया। तमंचों से आतंकित कर इलमा को कार में डालकर फरार हो गए। पीछा करने पर आरोपी मारपीट कर इलमा को सड़क पर फेंककर फरार हो गए। उसने सभी आरोपी ससुरालियों को पहचान लिया। पत्नी के इलाज की वजह से वह अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं करा पाया था। मंगलवार को इमरान ने आधा दर्जन से अधिक आरोपियों के खिलाफ थाना जनकपुरी में रिपोर्ट दर्ज कराई। इंस्पेक्टर शैलेंद्र शर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed