फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   फोन कर परेशान करने वाले युवक को युवतियों ने जमकर धुना

फोन कर परेशान करने वाले युवक को युवतियों ने जमकर धुना

Sun, 17 Dec 2017 01:01 AM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
फोन कर परेशान करने वाले युवक को युवतियों ने जमकर धुना
फोन कर परेशान करने वाले युवक को युवतियों ने जमकर धुना
विज्ञापन


सहारनपुर। फोन करके युवतियों को बार-बार परेशान करने वाले युवक को दो युवतियों ने सबक सिखा दिया। परेशान युवतियों ने पहले तो फोन पर युवक को हरि मंदिर पर बुलाया और फिर लोगों के साथ मिलकर उससे आशिकी का भूत उतार दिया। लोगों ने आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

सदर कोतवाली के मोहल्ला हकीकतनगर रहने वाली युवतियों को एक युवक कई दिन से परेशान कर रहा था। आरोप है कि युवक को कहीं से युवतियों का फोन नंबर मिल गया था और फोन कर ऊलजुलूल बातें करता रहता था। परेशान युवतियों ने आरोपी को सबक सिखाने का निर्णय लिया।। युवतियों ने बताया कि शनिवार की शाम को आरोपी युवक का फिर से फोन आया तो उन्होंने उसे आवास विकास स्थित हरि मंदिर पर बुला लिया। जैसे ही युवक हरि मंदिर पर पहुंची, दोनों युवतियों ने उसे दबोच लिया और फिर उसकी चप्पलों से जमकर धुनाई कर डाली। उन्होंने युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। जिस पर लोगों ने भी युवक को जमकर धुना। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। लोगों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक दूूसरे समुदाय का होने के चलते पुलिस आरोपी को तुरंत लोगों से छुड़ाकर थाना ले गई। इस मामले में अभी तक तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed