{"_id":"596522524f1c1b197e8b47b0","slug":"201499800146-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृतक आश्रित को नौकरी देने में नियमों की अनदेखी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मृतक आश्रित को नौकरी देने में नियमों की अनदेखी
Updated Wed, 12 Jul 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मृतक आश्रित को नौकरी देने में नियमों की अनदेखी
सहारनपुर। पुराना कलसिया रोड स्थित एक इंटर कॉलेज प्रबंधन की कार्यप्रणाली फिर विवादों के घेरे में है। इस बार मामला मृतक आश्रित को गलत तरीके से नियुक्ति देने का है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शिकायती पत्र भेजकर मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की गई है।
शिकायतकर्ता योगेंद्र सिंह ने बताया कि कॉलेज प्रबंधन ने एक युवक को मृतक आश्रित के रूप में शिक्षक पद पर तैनाती दी है। खास बात यह है कि नियुक्ति पाने वाले व्यक्ति के विषय बेमेल हैं। ऐसे में उसकी नियुुक्ति सहायक अध्यापक पद पर नहीं की जा सकती थी। मामले में डीआईओएस आरके तिवारी से दो बार शिकायत की गई। आरोप है कि डीआईओएस ने कोई एक्शन नहीं लिया। शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर नियुक्ति की निष्पक्ष जांच कराने तथा नियुक्ति गलत पाए जाने पर दोषियों के विरुद्घ कठोर कार्रवाई करने की मांग की।