{"_id":"5cb615cdbdec224e4c20498e","slug":"191555437005-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक पर लगाया छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सहारनपुर। जनकपुरी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की छात्रा ने देहरादून चौक निवासी एक युवक पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। छात्रा ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
जनकपुरी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की 12वीं कक्षा की छात्रा का आरोप है कि देहरादून चौक स्थित गुलबहार वाली गली निवासी काफी समय से उसके साथ छेड़छाड़ कर परेशान कर रहा है। सोमवार सुबह भी गली में जाते हुए उससे छेड़छाड़ की। उस समय मोहल्ले की एक महिला भी उसके साथ थी। कुछ समय बाद जब वह पोलियो सर्वे कर लौट रही थी तो आरोपी ने उससे जबरन एक गली में खींच लिया और छेड़छाड़ की। उसका पेन और पेंसिल भी छीन कर तोड़ दी और अश्लील हरकत करने का प्रयास किया। छात्रा का आरोप है कि आरोपी की हरकत से वह मानसिक तनाव में है। इस मामले में छात्रा ने जनकपुरी थाना में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। जनकपुरी थाना प्रभारी मुकेश कुमार गौतम ने बताया कि आरोपी बिलाल के खिलाफ छात्रा से छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।