{"_id":"5b50dbf54f1c1b1e308b5beb","slug":"191532025845-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबी युवक ने कॉलेज में घुस कर मचाया उत्पात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराबी युवक ने कॉलेज में घुस कर मचाया उत्पात
Updated Fri, 20 Jul 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
शराबी युवक ने कॉलेज में घुस कर मचाया उत्पात
नानौता (सहारनपुर)। बृहस्पतिवार को नगर के गंगोह रोड स्थित किसान सेवक इंटर कालेज में उस समय हड़कंप की स्थिति बन गई जब क्षेत्र के गांव जंधेडी गांव निवासी सौरभ पुत्र श्याम सिंह शराब के नशे में कालेज परिसर में घुस गया और छात्र-छात्राओं के साथ अभद्रता करने लगा। इससे कुछ देर के लिए कालेज की छात्राओं में हड़कंप मच गया और छात्राएं इधर उधर कमरों में घुसकर उससे बचने का प्रयास करने लगी। उधर, शराबी युवक के स्कूल परिसर में घुसकर अभद्रता किए जाने की सूचना पर पहुंचे प्रधानाचार्य राजपाल सिंह ने आरोपी को समझाने का प्रयास किया। परंतु आरोपी द्वारा हरकतों से बाज ना आने पर स्कूल अध्यापकों की मदद से पकड़ कर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। थाना पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर शांतिभंग करने की धाराओं में जेल भेज दिया। ब्यूरो