फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अस्पताल में गर्भवती के साथ मारपीट का आरोप

अस्पताल में गर्भवती के साथ मारपीट का आरोप

Sun, 01 Apr 2018 12:53 AM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल में गर्भवती के साथ मारपीट का आरोप
अस्पताल में गर्भवती के साथ मारपीट का आरोप
विज्ञापन

सहारनपुर। देवबंद के सरकारी अस्पताल में गर्भवती महिला के साथ मारपीट का आरोप है। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें महिला खुद के और पति के साथ स्टाफ द्वारा मारपीट करने की बात कह रही है। उधर, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी महिला के साथ मारपीट की घटना से इनकार कर रहे हैं।
पिछले 15 दिन में स्वास्थ्य विभाग में लापरवाही के कई मामले सामने आ चुके हैं। सप्ताह भर पहले 108 एंबुलेंस में मरीज को ऑक्सीजन न देने की वजह से मरीज ने दम तोड़ दिया। मृतक की पत्नी ने हंगामा करते हुए एंबुलेंस स्टाफ के विरुद्घ कार्रवाई करने की मांग की। इस घटना को चार दिन भी नहीं हुए थे कि एसबीडी जिला अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने घायल को बिना देखे ही मृत घोषित कर दिया था, जबकि घायल व्यक्ति जिंदा था। इसके बाद देर से इलाज मिलने की वजह से घायल ने दम तोड़ दिया था। मामले में सीएमओ ने संबंधित चिकित्सक को इमरजेंसी से हटा दिया है और मामले की जांच की जा रही है। इस घटना के तीन दिन बाद अब देवबंद के सरकारी अस्पताल में गर्भवती महिला के साथ कथित तौर पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार की है। मिली जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति अपनी गर्भवती पत्नी को दिखाने के लिए पहुंचा था। जब वह पर्ची बनवा रहा था तो वहां खुले पैसे न होने को लेकर उसका कर्मचारी के साथ विवाद हो गया। आरोप है कि कर्मचारियों ने उसके और उसकी गर्भवती पत्नी के साथ मारपीट की। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बमुश्किल दोनों पक्षों को शांत कराया।
विज्ञापन

--------------------------------
गर्भवती महिला के साथ मारपीट के आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं। दरअसल, महिला का पति सौ रुपये का नोट लेकर काउंटर पर पर्ची बनवाने पहुंचा था। एक रुपये की पर्ची बनती है। ऐसे में काउंटर पर बैठे कर्मचारी ने खुले पैसे देने को कहा था। इसके बाद उक्त व्यक्ति ने हमारे कर्मचारी के साथ मारपीट की। मौके पर मौजूद लोग इसके गवाह हैं। बाद में पुलिस ने मामला निपटवाया। वरना हम आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराते।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. बीएस सोढी, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed