फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मामूली मारपीट का मामला बलवें में दर्ज

मामूली मारपीट का मामला बलवें में दर्ज

Fri, 09 Feb 2018 12:17 AM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
मामूली मारपीट का मामला बलवें में दर्ज
गंगोह (सहारनपुर)। कार की चपेट में आकर घायल हुए व्यक्ति की पहले तो सुनवाई नहीं की । जब अधिकारियों ने फटकार लगाई तो इस मामूली दुर्घटना को बलवा और हत्या के प्रयास में दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
विज्ञापन

गंगोह के ग्राम ताताहेड़ी के बीएसएफ के जवान के परिवार के साथ पुलिस मारपीट का मामला अभी शांत नहीं हुआ है। गंगोह पुलिस का एक और कारनामा सामने आ गया है। नकुड़ के गांव नल्हेड़ा निवासी पंकज की बाइक को गंगोह क्षेत्र के ग्राम बीराखेड़ी के निकट एक कार ने साइड मार दी। आरोप है कि विरोध करने पर कार में सवार युवकों ने उसके साथ मारपीट कर दी और फरार हो गए। आरोप है कि पंकज घटना की शिकायत करने के लिए गंगोह थाना पहुंचा तो उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। जिस पर पंकज ने एसपी देहात विद्यासागर मिश्र से शिकायत की। एसपी देहात ने उसको फटकार लगाई और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जिसके बाद गंगोह पुलिस ने पंकज से तहरीर लेकर दुर्घटना और मारपीट की बजाय बलवा और हत्या के प्रयास की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। यही नहीं तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने दो आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसको लेकर लोगों में रोष उत्पन्न हो गया। दूसरे पक्ष के लोग अधिकारियों के पास पहुंचे और पुलिस कार्रवाई पर रोष जताते हुए गंगोह पुलिस की कारगुजारी की शिकायत की। बताया जा रहा है कि अधिकारियों ने इस मामले में गंगोह थाना प्रभारी से जवाब तलब किया है। इस मामले में एसपी देहात विद्यासागर मिश्र का कहना है कि मामले की जानकारी कराई जा रही है। किसी भी व्यक्ति के खिलाफ गलत कार्रवाई नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed