फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   गबन के आरोपी के घर से 31.93 लाख बरामद

गबन के आरोपी के घर से 31.93 लाख बरामद

Thu, 08 Feb 2018 11:56 PM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
गबन के आरोपी के घर से 31.93 लाख बरामद
सहारनपुर। दिल्ली में एक कलेक्शन कंपनी के 32 लाख रुपये के गबन के मामले में पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर उसके घर से 31.93 लाख रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दिल्ली कैंट जिला दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली पुलिस की टीम अपने साथ 32 लाख रुपये के गबन के आरोपी कुतुबशेर थाना क्षेत्र के ग्राम मेघपुर छप्पर निवासी रेनू उर्फ सोनू को साथ लेकर देहात कोतवाली पहुंची। आरोपी से गबन के संबंध में पूछताछ की गई। पुलिस के अनुुसार आरोपी ने रुपयों को अपने घर में छुपाए जाना बताया। जिस पर देहात कोतवाली प्रभारी अमरदीप के साथ दिल्ली कैंट कोतवाली निरीक्षक राकेश ध्यानी, एएसआई जगदीश प्रसाद, आरक्षी अशोक कुमार, सुनील एवं मुकेश ने ग्राम मेघपुर छप्पर स्थित रेनू के घर पर छापा मारा और रेनू की निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर की सीढ़ी के नीचे से छिपाकर रखे गई गबन के 3193930 रुपये बरामद किए।
पुलिस के अनुसार आरोपी रेनू दिल्ली की एक कलेक्शन कंपनी में कर्मचारी है। कुछ दिन पूर्व आरोपी रेनू कंपनी से जुड़े ग्राहकों से 32 लाख रुपये की वसूली करके लाया और बैंक में जमा कराने की बजाय अपने घर लाकर छुपा दिए। मामला खुलने पर कंपनी के अधिकारियों ने रेनू के खिलाफ दिल्ली पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने रेनू को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की तो मामला खुल गया।
विज्ञापन

देहात कोतवाली प्रभारी अमरदीप ने बताया कि रेनू पर पहले भी अपराध के मामले दर्ज हैं। देहरादून में रेनू उर्फ सोनू अपने ही गांव के शाह फैसल के साथ हत्या एवं लूट के मामले में जेल जा चुका है। दिल्ली पुलिस रेनू के घर से बरामद गबन के रुपयों के साथ रेनू को दिल्ली ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed