{"_id":"5a5668264f1c1bf6188b4618","slug":"191515612198-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह क्लेश से परेशान युवक ने मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गृह क्लेश से परेशान युवक ने मारी गोली
Updated Thu, 11 Jan 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। मंडी कोतवाली क्षेत्र की सम्राट विक्रम कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहे युवक ने कर्ज और गृह क्लेश से परेशान होकर खुद को गोली मार ली। पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही परिजन घायल युवक को उपचार के लिए देहरादून ले गए।
मंडी कोतवाली क्षेत्र की सम्राट विक्रम कॉलोनी में आशु सैनी पुत्र राजकुमार का परिवार किराए के मकान में रह रहा है। उसके पास ही आशु सैनी का भाई नीरज भी रहता है। बताया जा रहा है कि पहले यह परिवार रायवाला में रह रहा था। वहां से अपना मकान बेच कर यहां आकर रहने लगा। आशु सैनी पहले गारमेंट की एक दुकान पर नौकरी करता था। पुलिस के अनुसार आशु काफी समय से कर्ज में डूबा हुआ था। उसके परिवार में तीन बच्चे और पत्नी बताए गए। कर्ज को लेकर उसकी अपने भाई नीरज से भी तनातनी चल रही थी। इन सब बातों को लेकर घर में क्लेश रहता था। बुधवार की शाम को परेशान होकर शाम को आशु ने घर में खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुन जब परिजन मौके पर पहुंचे जहां आशु लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ था। परिजन आशु को लेकर देहरादून के लिए रवाना हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस को घर में कोई नहीं मिला। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र सिंह ने बताया कि कर्ज और गृह क्लेश से परेशान होकर युवक द्वारा गोली मारे जाने की बात अभी तक सामने आई है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही घायल को परिजन उपचार के लिए बाहर ले गए हैं।