{"_id":"5a4a7cf24f1c1bfc0f8b715b","slug":"191514831090-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"के-47 लूट के मामले की जांच में जुट गई एसटीएफ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
के-47 लूट के मामले की जांच में जुट गई एसटीएफ
Updated Mon, 01 Jan 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एके-47 लूट के मामले की जांच में जुटी एसटीएफ
देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद बलवे में एसपी (देहात) के गनर से लूटी गई एके-47 राइफल के मामले की एसटीएफ ने जांच शुरू कर दी है। उस समय दर्ज हुए मुकदमों की फाइल को खंगाला जा रहा है। संबंधित पुलिस अधिकारियों से भी मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।
गौरतलब है कि 23 अप्रैल वर्ष 2013 को फल विक्रेता अफजाल की मौत के बाद देवबंद में बलवा हो गया था। भीड़ ने सहारनपुर-मुजफ्फरनगर मार्ग पर जाम लगाते हुए जमकर तोड़फोड़ की थी। सरकारी गाड़ियों व डाक बंगले को आग के हवाले कर दिया था। इतना ही नहीं भीड़ ने तत्कालीन एसपी (देहात) के गनर संदीप राघव से एके-47 लूट ली थी। जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। अब गृह मंत्रालय के आदेश पर प्रदेश सरकार ने एसटीएफ को एके-47 लूट के मामले की जांच सौंपी है। एसटीएफ ने अपनी जांच शुरू कर दी है। सूत्र बताते हैं कि दो दिन से एसटीएफ की टीम मामले से संबधित पुलिस अधिकारियों से जानकारी जुटा रही है। इतना ही नहीं मुकदमे में दर्ज लोगों की भी जानकारी पुलिस अधिकारियों से ली गई है। कोतवाल पंकज त्यागी ने बताया कि बलवे की जांच एसटीएफ के हवाले हो जाने के बाद अब स्थानीय पुलिस का इस मामले से कोई संबंध नहीं है।