{"_id":"5a2c2c584f1c1b76678c06c9","slug":"191512844376-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीवी को दिया तलाक, साली को लेकर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीवी को दिया तलाक, साली को लेकर फरार
Updated Sun, 10 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। तीन तलाक को लेकर केंद्र सरकार कानून बनाने की तैयारी कर रही है, लेकिन इसके मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। शनिवार को नगर के मोहल्ला पठानपुरा की एक महिला ने पति पर दहेज की मांग पूरी न करने के चलते मारपीट कर तीन तलाक देने तथा उसकी बहन को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
शनिवार को मोहल्ला पठानपुरा (बेरियान) निवासी उमरजहां ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि करीब तीन वर्ष पूर्व उसका निकाह पड़ोस में रहने वाले अरशद के साथ हुआ था। जिसके बाद उसे एक बेटी पैदा हुई है। आरोप है कि पति शादी के बाद से ही कम दहेज लाने के ताने मारते हुए उसके साथ मारपीट करता रहता है। कई बार मायके वालों ने पति को पैसे भी दिए, लेकिन उसके व्यवहार में कोई फर्क नहीं आया। उमरजहां ने आरोप लगाया कि 8 दिसंबर की रात्रि करीब दो बजे पति ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं उसने मिट्टी का तेल डालकर उसे जिंदा जलाने का प्रयास भी किया, लेकिन शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोगों ने उसे बचाया। जिसके बाद वह उसके सोने चांदी के जेवर उठाकर वहां से जाने लगा। बकौल उमरजहां जब उसने इसका विरोध किया तो पति ने उसे तीन तलाक बोलकर छोड़ दिया। आरोप यह भी है कि वह उसे तलाक देकर उसकी बहन को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। उसकी बहन के दो बच्चे हैं। वहीं, उमरजहां के पिता का कहना है कि बेटी की शादी के बाद पता चला कि दामाद पहले से शादीशुदा था। जिसने अपनी पहली पत्नी को भी तलाक दे दिया था। उसने पुलिस से दामाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है।