{"_id":"5a0ddd974f1c1b78548bd801","slug":"191510858135-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोरुम और मकान में चोरों की सेंधमारी, नगदी समेत लाखों का सामान चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शोरुम और मकान में चोरों की सेंधमारी, नगदी समेत लाखों का सामान चोरी
Updated Fri, 17 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। पुलिस वांछित आरोपियों को पकड़ने में व्यक्त है और क्षेत्र में चोरों ने आतंक मचाया हुआ है। बुधवार की रात्रि चोरों ने रणखंडी मार्ग पर एक शोरूम में और मंगलौर पुलिस चौकी क्षेत्र में एक बंद मकान को निशाना बनाकर वहां से करीब 30 हजार रुपये की नगदी व लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया।
रणखंडी गांव निवासी सैंकी ने कोतवाली में दी तहरीर में उसने रणखंडी मार्ग पर न्यू विलेज वाला नाम से कपड़ा और जूते का शोरूम खोल रखा है। बुधवार को रात्रि के किसी समय चोर शोरूम के ताले तोड़कर भीतर घुस गए और वहां रखा सामान चोरी कर लिया। बृहस्पतिवार की सुबह वह दुकान पर पहुंचा तो उसे ताले टूटे हुए मिले। भीतर जाकर देखा तो सारा सामान इधर उधर पड़ा था। सैंकी के मुताबिक चोर दुकान में रखी करीब 400 जींस पैंट, 150 लोवर, 250 जैकेट, 150 जूड़ी जूते, 70 पगड़ी, 250 शर्ट और गल्ले में रखी लगभग 16 हजार 300 रुपये की नगदी चोरी करके ले गए। जिससे उसी लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं, चोरों ने मंगलौर पुलिस चौकी क्षेत्र में स्थित चांद कालोनी में सूफियान के बंद मकान के ताले तोड़कर वहां से सोने चांदी के जेवर व नगदी चोरी कर ली। सूफियान के मुताबिक बुधवार पुरकाजी में एक रिश्तेदार की मौत में गई गई थी। जिसके चलते वह परिवार के साथ वहां गया हुआ था। रात में चोर दरवाजे के ताले तोड़कर भीतर घुस गए और उन्होंने आभूषण के अलावा अलमारी में रखी करीब 14 हजार रुपये की नगदी चोरी कर ली। सुफियान का कहना है कि चोर एक लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी करके ले गए। एक रात में हुई दो स्थानों पर चोरी की घटनाओं से क्षेत्र वासियों में पुलिस के प्रति रोष बना हुआ है। लोगों का आरोप है कि रात्रि में पुलिस गश्त करने के बजाए किसी एक स्थान पर रुककर आराम करती है। जबकि चोर उनकी सुस्ती का लाभ उठाकर चोरियों को अंजाम दे रहे हैं।