{"_id":"59f8cc1b4f1c1bc8678b8967","slug":"191509477403-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने आधी रात को प्रधान के घर फायरिंग की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने आधी रात को प्रधान के घर फायरिंग की
Updated Wed, 01 Nov 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
बड़गांव (सहारनपुर)। गांव मियानगी में बीती रात बदमाशों ने ग्राम प्रधान के घर पर जमकर फायरिंग की। बचाव में प्रधान ने भी जवाबी फायरिंग की। रात में गोलियां चलने से ग्रामीण डर गए। सूचना के बाद पुलिस के पहुंचने से पहले ही बदमाश फरार हो गए। मंगलवार की सुबह समर्थकों के साथ थाने पहुंचकर प्रधान ने कार्रवाई की मांग की।
सोमवार की रात गांव मियानगी प्रधान कुलदीप अपने घर पर परिवार के साथ सोया हुआ था। करीब बारह बजे कुछ बदमाशों ने उसके घर की दीवार पर चढ़कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज से जागे प्रधान ने अपने पिता रणधीर के साथ लाइसेंसी असलहों से जवाबी फायरिंग की। करीब 10 मिनट तक चली गोलियों की तड़तड़ाहट से ग्रामीण सहम गए। किसी ग्रामीण ने पुलिस को गांव में गोलियां चलने की खबर दी। सूचना से पुलिस में खलबली मच गई। पुलिस के पहुंचने पर पहले ही बदमाश फरार हो गये। पुलिस ने मौके से दो खाली खोखे बरामद किये। सोमवार की सुबह प्रधान ने समर्थकों के साथ थाने पहुंच कर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बालियान का कहना कि मामले की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।